पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने की मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाक़ात

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्य इकाई ने मंत्री जगरनाथ महतो से नियमावली के ड्रॉफ्ट को लेकर बात की है।

इसी कड़ी में सोमवार को पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्य इकाई के शिष्टमंडल जगरनाथ महतो के आवास पहुंचे थे।

मंत्री जगरनाथ महतो ने तत्काल विभागीय सचिव से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि विभागीय सचिव छुट्टी में हैं।

सचिव लौटते हीं मंत्री से मिलेंगे। शिष्टमंडल ने मंत्री जगरनाथ महतो से अविलंब नियमावली कैबिनेट से पारित करवाकर लागू करवाने का आग्रह किया है।

बता दें कि ड्राफ्ट को लेकर अभी पारा शिक्षकों को कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एकीकृत मोर्चा की राज्य इकाई लगातार रांची में है। कोशिश हो रही है की जल्द से जल्द ड्राफ्ट पारा शिक्षकों को मिले।

इधर स्थायीकरण व वेतनमान की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत रहे पारा शिक्षकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

ऐसे में जरूरी है कि बिहार माॅडल पर आधारित नियमावली झारखंड में जल्द से जल्द लागू कर दी जाए।

मंत्री ने किया आश्वस्त

मंत्री ने स्पष्ट किया कि विलंब जरूर हुआ है लेकिन सरकार की मंशा स्पष्ट है। पारा शिक्षकों को उनका हक और अधिकार जरूर मिलेगा। मोर्चा के शिष्टमंडल को जल्द ही प्रारूप की प्रति मिलेगी।

शिष्टमंडल में ये शामिल रहे

शिष्टमंडल में बिनोद बिहारी महतो, हृषिकेश पाठक, प्रमोद कुमार, दशरथ ठाकुर, मोहन मंडल एवं प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू) भी उपस्थित रहे।

मौके पर संजय मेहता, मनोज शर्मा, सज्जाद हुसैन, प्रमोद गोस्वामी, मो. अजीम भी उपस्थित रहे।

Share This Article