झारखंड

रांची पुलिस ने नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली पूर्व BJP नेत्री सीमा पात्रा को किया गिरफ्तार

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में आरोपित पूर्व IAS की पत्नी सीमा पात्रा (Seema Patra) को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है।

सीमा की गिरफ्तारी अशोक नगर स्थित उनके घर से हुई है। हटिया DSP Raja Kumar Mitra ने बताया कि कि गुप्त सूचना पर रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की और आरोपित महिला को गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने महिला पर लगे गंभीर आरोप को देखते हुए उसे पार्टी से निलंबित कर दिया था। पार्टी से निलंबित होने के बाद से सीमा पात्रा फरार चल रही थी।

सीमा पर SC- ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ

उल्लेखनीय है कि अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक में रहने वाली भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा के ऊपर IPC की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है।

सीमा पर SC- ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है।

उन पर अपने नौकरानी को आवास पर लंबे समय से बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का आरोप है। उसे Police ने मुक्त करा लिया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker