रामेश्वर उरांव ने राज्यवासियों को दी सावन की शुभकामनाएं

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने राज्यवासियों को सावन महीने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उरांव ने रविवार को कहा कि श्रावण मास का शिव भक्तों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है।

उरांव ने कहा कि राज्य के विभिन्न शिवालयों में आस्था, विश्वास, भक्ति से इस त्योहार में पूरे महीने लाखों लोग शिव की आराधना करते हैं।

शिव को जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगते है।

पूरे महीने छोटे से लेकर बड़े व्यवसाय करने वाले इस एक महीने से पूरे सालभर अपना एवं अपने परिवार की परवरिश करते हैं लेकिन इस महामारी ने हमारा सब कुछ नुकसान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह सभी भोले के भक्तों से अनुरोध करते हैं कि धैर्यपूर्वक भगवान की आराधना करें। सामाजिक दूरी बनाते हुए शिव की आराधना करें। हम सबकी मनोकामना पूरी होगी एवं हम संकट से बाहर निकलेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने भी सावन महीने की राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना अति फलदाई माना गया है। सावन में कांवर यात्रा का बहुत अधिक महत्व है।

बोल बम का नारा लगाते हुए जल को कांवर में बांधकर मीलों कठिन यात्रा करके भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं लेकिन महामारी ने हमें जरूर जकड़ लिया है। इसके बावजूद हमारे उत्साह और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।

Share This Article