₹25000 की रंगदारी मांगने वाले अपराधी के खिलाफ दुकानदार ने दर्ज कराई FIR

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extortion Criminals: राजधानी रांची के Namkum Police Station area के मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मो मुमताज अली (Mohd Mumtaz Ali) ने थाने में छोटका तालाब नदी ग्राउंड हिन्दपीड़ी निवासी छोटू खान उर्फ छोटन के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

थाने में दिए आवेदन में मुमताज ने बताया है कि मौलाना आजाद कॉलोनी में नूरी मस्जिद के पास उसकी बिस्किट, मिक्सचर और दूध आदि की दुकान है।

पुलिस कर रही अपराधी की तलाश

दो दिन पहले वह अपने सहयोगियों के साथ दुकान पर आया था और 25 हजार रुपये रंगदारी (Extortion) मांगी थी। आरोपी छोटू उर्फ छोटन आपने चार साथियों के साथ अक्सर मुहल्ले में आकर दुकानदारों को धमकाकर रंगदारी वसूलता है और नहीं देने पर जबरन उठाने और हत्या करने की धमकी देता है।

थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद (Brahmadev Prasad) ने बताया कि मुमताज के आवेदन पर पुलिस ने FIR दर्ज कर छोटू उर्फ छोटन की तलाश कर रही है।

Share This Article