रांची छात्रावास में हुए मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सुखदेवनागर थाना क्षेत्र के हरमू विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज के छात्रावास में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में कांके थाना क्षेत्र के निरंजन उरांव, शंकर उरांव, चान्हो थाना क्षेत्र के रजनीश कुजुर उरांव, लक्ष्मण उरांव और सत्यजीत उरांव शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सुखदेवनागर थाना क्षेत्र के हरमू विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज के हॉस्टल को खाली करने को लेकर बीते बुधवार को जमकर हंगामा हुआ था।

एक पक्ष के लोगों ने छात्रावास में जमकर उत्पात मचाया था। छात्रावास के पीछे की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया था और छात्रावास में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही छात्रावास में रहने वाले छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की थी।

Share This Article