झारखंड हॉकी : टीम ने चंडीगढ़ को 3-2 गोल से हराया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मध्य प्रदेश के भोपाल में छह से 17 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-2 गोल से हरा दिया। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने आज अपने दूसरे मैच में अपने से रैंकिंग में सात रैंक ऊपर वाले हॉकी चंडीगढ़ की टीम को 3-2 गोल से पराजित कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

उन्होंने बताया कि आज के मैच में झारखंड टीम पहले क्वार्टर में एक गोल पीछे रहने के बावजूद वापसी की। दूसरे क्वार्टर में दो गोल किया तथा तीसरे क्वार्टर में एक और गोल कर मैच 3-2 से अपने नाम कर लिया।

झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में अनिरुद्ध भेंगरा ने 17वें मिनट में, नोएल टोपनो ने 23वें मिनट में और मनोहर मुंडू ने 43वें मिनट में एक एक गोल किए जबकि चंडीगढ़ टीम सातवें और 37वें मिनट में गोल किए थे।

इससे पूर्व झारखंड अपने पहले मैच में दादरा एं नगर हवेली और दामन एंड द्वी हॉकी टीम को 7-2 से पराजित कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि टीम में अमनदीप तिग्गा, अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो, सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया आदि शामिल हैं।

झारखंड का अगला मैच हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के साथ है

झारखंड टीम विजयी होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि वर्षो बाद झारखंड पुरुष टीम ने सीनियर नेशनल में चंडीगढ़ जैसे किसी मजबूत टीम को पराजित किया।

इसे जारी रखने की जरूरत है और क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए टीम को एक और जीत की जरूरत है।

हमारे खिलाड़ी अच्छा मेहनत कर रहे हैं और टीम के साथ अनुभवी कोच मैनेजर भी है। झारखंड का अगला मैच हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के साथ है।

Share This Article