झारखंड में मौसम विज्ञान ने जारी किया यलो अलर्ट, सावधान रहने की सलाह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) भीषण गर्मी (scorching heat) की चपेट में है। इस बीच 10 अप्रैल से रांची समेत राज्य में और गर्मी बढ़ने की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो व जमशेदपुर के कुछ इलाकों में 10 से लू चलेगी। पलामू, गढ़वा समेत राज्य के आधा दर्जन जिले लू की चपेट में हैं।

बच्चे बीमार पड़ रहे हैं

बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। अभी पलामू प्रमंडल गर्म पछुआ हवा के कारण तप रहा है। पिछले नौ दिनों से पलामू प्रमंडल लू की चपेट में है।

गिरिडीह, देवघर, जमशेदपुर, गोड्डा, चाईबासा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

वहीं डालटनगंज में गुरुवार को उच्चतम तापमान 42.8 डिग्री सेसि रहा।

Share This Article