मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इफ्तार पार्टी की दावत को सांसद निशिकांत दूबे ने ठुकराया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे (MP Nishikant Dubey) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) की ओर से मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इफ्तार पार्टी के न्योता को ठुकराते हुए सांसद ने दो टूक कहा आपका निमंत्रण आपको मुबारक।

गोड्डा के भाजपा सांसद ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा, ढाई साल बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को पता चला कि मैं भी सांसद हूं।

https://twitter.com/nishikant_dubey/status/1517417660635840513?s=20&t=yh1Wnwtf_iIIdUMe5Arogw

आज पहली बार मुझे 25 अप्रैल को होने वाले सरकारी इफ्तार पार्टी का निमंत्रण फोन से मिला। सांसद ने आगे पलटवार करते हुए न्योता ठुकराया और लिखा, आपका निमंत्रण आपको मुबारक।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और निशिकांत दूबे में छत्तीस का आंकड़ा है।

Share This Article