रांची तमाड़ में सड़क दुर्घटना, चार घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची- टाटा नेशनल हाईवे के रायडीह के समीप सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

घायल व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी घायल व्यक्तियों को तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में एक कार रेलिंग तोड़ते हुए केनाल नहर में घुस गयी थी।

कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

Share This Article