रांची में RSS ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के धनवंतरी प्रभात शाखा बाल्मीकि नगर की ओर से गुरुवार को रिम्स मैदान मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सबसे पहले शाखा लगाई गई।

शाखा में ध्वज पूजन किया गया। क्षेत्रीय संचालक देवव्रत पाहन और रांची महानगर संघ चालक पवन मंत्री की ओर से ध्वज पूजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक देवव्रत पाहन ने होली को लेकर स्वयंसेवकों को आशीर्वचन दिया ।

इसके बाद प्रार्थना इसके बाद शाखा वकीर के बाद स्वयंसेवकों ने मिलकर होली भी गाई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाएं एवं होली की शुभकामनाएं भी दी।

होली मिलन में प्रांत के पर्यावरण प्रमुख सचिदा नंद मिश्र, रांची महानगर संघ चालक पवन मंत्री, रमेश सिंह, प्रकाश चंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।

Share This Article