रांची-पटना से होकर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कंफर्म टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है।

यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी होली स्पेशल चलाने का निर्णय किया है। ये ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के बीच राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 08794 पटना-दुर्ग होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 19 मार्च को पटना से रात 8.30 बजे वाया जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो होते हुए सुबह 7:20 बजे रांची पहुंचेगी।

ये ट्रेन बिलासपुर, रायपुर होते हुए शाम 7.10 बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ होने पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे। महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट, ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में अस्थायी रूप से लगाए गए अतिरिक्त वातानुकूलित फ़र्स्ट क्लास व वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच के संयोजन अवधि में विस्तार किया गया है।

31 मार्च से 30 जून तक ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त वातानुकूलित फ़र्स्ट क्लास व वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा, जबकि एक अप्रैल से एक जुलाई तक ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त वातानुकूलित फ़र्स्ट क्लास व वातानुकूलित 2-टियर का संयुक्त कोच लगाया जाएगा ।

Share This Article