सुदेश महतो जेल भरो आंदोलन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो 29 मार्च को जेल भरो आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गयी है।

उल्लेखनीय है कि आजसू पार्टी सात मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रही है।

दूसरी ओर 29 मार्च को ही अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की जिला इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

सुदेश महतो सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। साथ ही बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान, पार्टी के अन्य कार्यक्रमों तथा वर्तमान सरकार की नीतियों एवं कामकाज को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Share This Article