धनबाद में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार काे 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने दुष्कर्म के आराेपी लुकैया पंचायत के संग्रामडीह निवासी रामदेव मंडल के पुत्र विक्रम मंडल काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में पीड़िता की लिखित शिकायत पर विक्रम के खिलाफ टुंडी थाने में पॉक्सो एक्ट व जबरन दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने पीड़िता काे मेडिकल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा है। गुरुवार देर शाम नाबालिग करमा पूजा के लिए कपड़ा सिलवाकर साइकिल से अपने घर लाैट रही थी।

रास्ते में पहले से घात लगाए बैठा विक्रम नाबालिग काे पकड़कर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद नाबालिग काे धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी काे बताया ताे जान से मार देंगे।

इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। इधर, पीड़िता ने घर जाकर परिजनाें काे इस बात की जानकारी दी।

इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद समाज के लोग एकत्रित होकर डुगडुगी बजाते हुए आरोपी के घर को घेर लिया। आक्राेशित लाेगाें ने टुंडी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

Share This Article