राज्य सरकार महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर : आलमगीर आलम

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: सूबे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने सोमवार को दो महत्वकांक्षी योजनाओं- हुनर परियोजना एवं चास- हाट परियोजना की शुरुआत की।

मौके पर मंत्री ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए हुए लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

उन्होंने आजीविका संवर्धन के मद्देनजर दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल राज्य सरकार ने की है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी 128 पंचायतों के एक एक समूह की दीदियों को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। ताकि सखी मंडल की दीदियां सिलाई कटाई के जरिए आय वृद्धि कर बेहतर आजीविका कमा सकें।

साथ ही कहा कि 8000 किसानों को भी चिन्हित किया गया है। फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत दो महिलाओं को 10,000 की सहायता उपलब्ध कराई गई।

वहीं बेकरी उद्योग के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बलियाडंगाल के एक समूह को 40,000 का ऋण दिया गया।

मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से सखी मंडल की दीदियों को एक करोड़ रुपए का ऋण मुहैया कराया गया। साथ ही 256 समूहों के बीच चक्रिय नीति के तहत 15- 15 हजार रुपये का वितरण किया गया।

वहीं डीसी वरूण रंजन ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि गांव गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को विकास योजनाओं से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि जिले के 8000 किसानों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें आधुनिक खेती से जोड़ा जाएगा।

यह परियोजना एक आकांक्षी योजना है। हमारे जिले के किसान बड़ी संख्या में कृषि पर निर्भर हैं। राज्य सरकार वैसे किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है।

ताकि उसका समुचित लाभ किसानों को मिल सके। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी इन योजनाओं से जुड़कर उसका अधिकाधिक लाभ उठाएं प्रतिनिधि श्याम यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मी आदि मौजूद थे।

Share This Article