झारखंड राजद ने सर्वाधिक सदस्य बनाने पर प्रदेश महासचिव कमलेश यादव को किया सम्मानित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची  : झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पार्टी के लिए अधिक सदस्य बनाने वाले कमलेश यादव को सम्मानित किया।

प्रदेश कार्यालय में अभय सिंह ने सर्वाधिक सदस्य बनाने पर प्रदेश महासचिव कमलेश यादव को प्रशस्ति पत्र और माला पहना कर सम्मानित किया।

साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास ने प्रदेश महासचिव को माला और साल ओढा कर सम्मानित किया। अभय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कमलेश यादव ने अधिक से अधिक राजद में सदस्य बनाया।

कमलेश यादव ने युवा यूथ के अध्यक्ष, पूर्व के युवा यूथ के अध्यक्ष, महासचिव,उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और सारे सदस्य इन्होंने बनाया।

जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष वो सब भी अधिक से अधिक सदस्य बनाए। हम सब प्रदेश के पदाधिकारी सबको सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर श्याम दास सिंह, सदाकत हुसैन, अनीता यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article