What's Hot

    उपलब्धियों से भरा रहा अमिताभ चौधरी का कार्यकाल

    अगस्त 16, 2022

    झारखंड हाई कोर्ट ने सैनिक मार्केट में दुकानों के संचालन और आवंटन की मांगी पूरी जानकारी

    अगस्त 16, 2022

    राज्यपाल ने अमिताभ चौधरी के निधन पर जताया दुख

    अगस्त 16, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • उपलब्धियों से भरा रहा अमिताभ चौधरी का कार्यकाल
    • झारखंड हाई कोर्ट ने सैनिक मार्केट में दुकानों के संचालन और आवंटन की मांगी पूरी जानकारी
    • राज्यपाल ने अमिताभ चौधरी के निधन पर जताया दुख
    • रांची में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
    • Ranchi : तीन दिन रद्द रहेगी हटिया-झाड़सुगुड़ा एक्सप्रेस
    • ईश्वर अमिताभ चौधरी के आत्मा को शांति प्रदान करें : रघुवर दास
    • अमिताभ को हमेशा याद रखा जायेगा: बन्ना गुप्ता
    • अमिताभ चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
    मंगलवार, अगस्त 16
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»झारखंड»देशभर के उग्रवाद प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों को मिलेगी 4G की सेवा
    झारखंड

    देशभर के उग्रवाद प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों को मिलेगी 4G की सेवा

    इसका सबसे अधिक लाभ झारखंड को मिलेगा जहां 816 टावर स्थलों के जरिये 4जी सेवाएं मिलेंगी
    News Aroma OnlineBy News Aroma Onlineजुलाई 28, 2022कोई टिप्पणी नहीं2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    रांची: देशभर के विभिन्न राज्यों के उग्रवाद प्रभावित जिलों में ऑपरेशन चलाने वाले सुरक्षा बलों को अब 2G के बजाए 4G में अपग्रेड सेवा मिलेगी।

    इसका सबसे अधिक लाभ झारखंड को मिलेगा जहां 816 टावर स्थलों के जरिये 4G सेवाएं मिलेंगी।

    कम्यूनिकेशन और दूसरे स्तर की परेशानियों का सामना कर रहे थे सुरक्षा बल

    गौरतलब है कि सुरक्षा बलों को 2G सर्विस के चलते कम्यूनिकेशन और दूसरे स्तर की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    BSNL की ओर से दी जा रही इस सेवा के चलते जवानों को कई बार उन्हें मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता था।

    इसे देखते हुए संचार मंत्रालय (केंद्र सरकार) ने फैसला लिया है कि वह वामपंथी उग्रवाद (LWE) चरण-1 प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2G सेवाओं 4G को में उन्नयन (Upgrade) करेगा।

    Har Ghar TIRANGA

    इसके तहत देशभर के उग्रवाद प्रभावित जिलों में 2343 स्थानों पर लगाये गये टावरों के जरिये इस काम को पूरा करेगा।

    लोकसभा में पलामू के सांसद बीडी राम ने इस बारे में मांगी थी सूचना

    लोकसभा के चालू सत्र में पलामू के MP BD Ram ने संचार मंत्रालय से झारखंड में Naxal प्रभावित जिलों में संचार प्रणाली में सुधार, BTS (Base Transceiver Station) टावरों की स्थापना के संबंध में सूचना की मांग की थी।

    इस पर संचार राज्य मंत्री देवु सिंह चौहान ने बताया कि सरकार वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में 4G सेवाएं दिये जाने का फैसला ले चुकी है।

    इसके अलावा देश के भीतर Naxal प्रभावित 10 राज्यों में संचार व्यवस्था में सुधार लाने को गृह मंत्रालय द्वारा चिन्हित टावर स्थलों में 2542 Base Transceiver Station Towers की संस्थापना करेगी।

    वामपंथी उग्रवाद चरण-2 प्रोजेक्ट का भी कार्यान्वयन इसके जरिये किया जा रहा है। झारखंड में 450 BTS टावर लगाये जायेंगे।

    संचार राज्य मंत्री ने बताया कि BTS टावरों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। 30 जून तक देश भर में 37 Mobile Tower चालू किये जा चुके हैं। वामपंथी उग्रवाद चरण-2 प्रोजेक्ट-2 मार्च, 2023 के अंत तक पूरा हो जाने की संभावना है।

    4G breaking news City News hindi news Jharkhand Breaking News Jharkhand Headlines Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand News In Hindi Jharkhand Story JharkhandNews Latest Jharkhand News Latest News In Jharkhand Local News अपना झारखंड उग्रवाद झारखंड की ताज़ा ख़बर झारखंड की ताज़ा खबरें झारखंड न्यूज़ झारखंड हिंदी समाचार हिंदी समाचार
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.