झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी में विभिन्न पदों पर भर्ती, 26 मार्च तक करें आवेदन

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी ने मैनेजर समेत कई पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं, आयु सीमा 50 वर्ष तय।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अगर आप झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत स्थापित झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जेएसएफडीए द्वारा यह भर्ती पूरी तरह संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी। इसके लिए योग्य और प्रेरित पेशेवरों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के तहत मैनेजर (फाइनेंस), मैनेजर (एकेडमिक्स, ट्रेनिंग एवं आउटरीच), मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेशन) तथा आईटी और सिस्टम से जुड़े पद शामिल हैं।

वित्त प्रबंधन से जुड़े पद के लिए सीए, आईसीडब्ल्यूए या एमबीए के साथ कम से कम सात वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। वहीं अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। कुछ पदों के लिए आकर्षक मासिक मानदेय भी तय किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन या ईमेल के माध्यम से भेजने का प्रावधान रखा गया है।

बता दें कि झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार लाना है।

Share This Article