रांची में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों के लिए मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर रखते हुए प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध की गयी है।

इसमें ट्रेन संख्या 13351 धनबाद–अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन में 19 से 25 अप्रैल तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18311 सम्बलपुर – वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में 20 अप्रैल को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18312 वाराणसी – सम्बलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में 21 अप्रैल को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12875 पुरी – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में 22 अप्रैल को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12876 आनंदविहार टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में 24 अप्रैल को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Share This Article