बोकारो : गोमिया थाने के बाहर खड़ी दो ट्रक जलकर राख

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया थाने में थाना परिसर में खड़े कोयला लदे दो ट्रकों में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही गोमिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

जानकारी मिलने के बाद आग पर नियंत्रण के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।

दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे

थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि वर्ष 2011 के पुराने मुकदमे में कोयला लदे दोनों ट्रक वर्षों से थाने के बाहर खड़े थे। सुबह करीब पौने चार बजे सूचना मिली कि ट्रक में आग लग गई है।

जब घटनास्थल पर पहुंचा तो देखे की एक ट्रक में भीषण आग लगी हुई है। उसी दौरान आग की लपटों ने पास खड़ी दूसरे ट्रक को भी अपने चपेट में ले लिया।

इसके बाद दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे। बताया कि आग लगने से एक ट्रक पूरी तरह से जल गया जबकि दूसरे ट्रक में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। इससे कम नुकसान हुआ है।

Share This Article