रांची रेलवे स्टेशन से 70 केन बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों में सोनू कुमार और सोनू कुमार शामिल है। दोनों गया (बिहार) के निवासी हैं।

दोनों तस्कर रांची से बीयर बिहार ले जाने और वहां बेचने के फिराक में थे। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि दो तस्कर रांची से बीयर ख़रीद कर बिहार ले जा रहें हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ की टीम ने दोनों बैग की जांच करने पर 70 केन बियर मिले। पुलिस इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरपीएफ रांची के एएसआई रविशंकर ने सोमवार को बताया कि जब्त 70 केन बियर बाजार भाव 9800 रुपये था।

Share This Article