गिरिडीह में दिन दहाड़े चार लाख की चोरी, सिनेमा हाॅल के कर्मी समेत कई पुलिस हिरासत में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नगर निगम इलाके के सिहोडीह में ठेकेदार अशोक कुमार के घर मंगलवार दोपहर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

ठेकेदार के घर चार लाख से अधिक की चोरी कर ली। ठेकेदार के संदेह के आधार पर एक सिनेमा हाॅल के कर्मी समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जेवर के साथ एक लाख नकदी की चोरी कर ली

घटना दोपहर करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। गृहस्वामी और ठेकेदार अशोक कुमार मुफ्फसिल थाना गए हुए थे।

इस दौरान मेन गेट का ताला कटर मशीन से काट कर घटना को अंजाम दिया गया।

कमरों में रखी अलमारियों के लाॅक को भी कटर मशीन से काट कर तीन लाख से अधिक के सोने और चांदी के जेवर के साथ एक लाख नकदी की चोरी कर ली।

Share This Article