Homeझारखंडरांची निगम क्षेत्र के विकास में सरकार की भूमिका शून्य: आशा लकड़ा

रांची निगम क्षेत्र के विकास में सरकार की भूमिका शून्य: आशा लकड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था व जलापूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था की पूरी जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम के पास फंड न के बराबर है। निगम क्षेत्र के विकास में राज्य सरकार की भूमिका शून्य है।

निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021 व 2022 में नगर विकास विभाग को पत्राचार कर आवश्यकतानुसार राशि की मांग की गई।

लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं कि गयी है। फिलहाल नगर निगम के आंतरिक स्रोत से प्राप्त राशि के माध्यम से ही गर्मी के मौसम में 53 वार्डों में जलापूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण से संबंधित कार्य 15वें वित्त आयोग से आवंटित राशि के माध्यम से कराए जा रहे हैं।

कुल मिलाकर स्थिति यह है कि रांची नगर निगम क्षेत्र में विकास से संबंधित कार्य केंद्र सरकार से प्राप्त राशि के माध्यम से ही कराए जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त के शामिल नहीं होने से यह स्पष्ट है कि शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के प्रति वे चिंतित नहीं हैं।

नगर आयुक्त गंभीर नहीं

समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए, जबकि नगर आयुक्त मुकेश कुमार बैठक में शामिल नहीं हुए।

मेयर ने कहा कि सीडीसी कंपनी को हटाने के बाद 53 वार्डों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी निगम ने अपने हाथ में ले ली है।

गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति करना भी रांची नगर निगम की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण विषयों पर भी नगर आयुक्त गंभीर नहीं हैं। शुक्रवार को ही उन्हें समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था।

नगर आयुक्त का यह आचरण उनकी कार्यशैली व अक्षमता को दर्शाता है। बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन कराना नगर आयुक्त का ही दायित्व है।

मजदूर दिवस पर 450 सफाईकर्मियों को मिलेगी बीमा की सौगात

एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम के 450 सफाईकर्मियों को बीमा की सौगात मिलेगी।

मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत सफाईकर्मियों का बीमा कराया जा रहा है। फिलहाल 450 सफाईकर्मियों का बीमा कराया जा चुका है।

समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने रांची नगर निगम के कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही कार्यवाही की जांच की।

उन्होंने आम व्यक्ति की तरह कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर डायल किया और कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मी (अरविंद) से टैंकर से जलापूर्ति कराने की मांग की।

जवाब में कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मी ने कहा कि टैंकर से जलापूर्ति के लिए अपने वार्ड पार्षद से अनुशंसा कराएं। इसके बाद ही टैंकर से जलापूर्ति सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सुनते ही मेयर ने तत्काल संबंधित कर्मी को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर फटकार लगायी और संबंधित कर्मी पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

रांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को यूनियन से बाहर किया

रांची : झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस...

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

खबरें और भी हैं...

रांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को यूनियन से बाहर किया

रांची : झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस...

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...