लोहरदगा में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: बगडू थाना के ग्राम मेरले स्थित चंदन साहू के घर और इसके निशानदेही पर बड़ चोरगाई काली उरांव के घर पर सोमवार को छापामारी की गयी।

इसमें कुल 47 पेटी अवैध शराब की पेटी बरामद की गई, जिसमें 750 एमएल की 578 बोतल बरामद की गई। कुल 441 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।

शराब की बरामदगी एक बड़ी उपलब्धी: पुलिस

इस संबंध में बगडू थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह बताया कि बरामद शराब का मुल्य लगभग 1 लाख रूपये है। पुलिस अवैध शराब की बरामदगी को एक बड़ी उपलब्धी बतलायी है।

पुलिस ने अभियान के दौरान बताया कि 750 एमएल के 46 पेटी में कुल 552 बोतल, तथा 750 एमएल के 26 बोतल खुले हुए पाए गए।

वहीं 180 एमएल के 46 छोटे बोतल बरामद किए गए है। अवैध शराब के कारोबार में पुलिस ने बगड़ू थाना क्षेत्र के मेरले गांव निवासी चंदन साहू को गिरफ्तार किया है।

Share This Article