झारखंड में यहां EID पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ा भारी, ग्रुप एडमिन और समाजसेवी को जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: 24 घंटे बाद ईद (EID) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना था। इससे ठीक एक दिन पहले ईद पर आपत्तिजनक पोस्ट करना रामगढ़ के समाजसेवी धर्म सिंह और ग्रुप एडमिन पंकज महतो को भारी पड़ गया।

सोमवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने तत्काल इस मामले में उन दोनों की गिरफ्तारी करवाई और उसे जेल भेज दिया।

पंकज महतो पूर्व में कांग्रेस के कद्दावर नेता रह चुके हैं। वर्तमान में किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक हैं।

व्हाट्सएप पर केबीएसएम (नगर) का एक ग्रुप चलाया जाता है

उनके द्वारा व्हाट्सएप पर केबीएसएम (नगर) का एक ग्रुप चलाया जाता है। इस ग्रुप में धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह मेंबर हैं। उनके द्वारा ईद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। जिसकी शिकायत नईसराय अंजुमन कमेटी के सदर सलीम खान ने तत्काल रामगढ़ थाने में की गई।

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक गोला रोड चट्टी बाजार निवासी पंकज महतो उर्फ पंकज कुमार और कमेंट करने वाले नईसराय प्रतापनगर निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में कांड संख्या 103/22 धारा 153(ए)/295(ए)/294 आईपीसी एंड 66(एफ)/67 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article