कोडरमा में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र के करौजिया- महुंदरा गांव में पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से चलाई जा रही गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में मुंगेर के हजरतगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सद्दाम उर्फ सद्दाम अली और कोडरमा थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी मोहम्मद सागिर अली शामिल है।

घटनास्थल से सैकड़ों पिस्टल का अर्ध निर्मित ढांचा मिला है

जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर से आई स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा पुलिस के साथ छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।

बताया गया कि करौजिया गांव में एक झोपड़ी नुमा घर के अंदर हथियार तैयार किए जा रहे थे।

कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग बिहार के मुंगेर में हथियार फैक्ट्री में काम करते थे वहां से भागकर यह लोग चंदवारा में अपने हथियार बनाने का कारोबार चला रहे थे उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति कुछ अन्य सहयोगी के साथ हथियार तैयार कर रहे थे इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मुंगेर पुलिस की ओर से दी गई थी।

गन फैक्ट्री से बरामद सभी सामान जप्त कर चंदवारा थाना में रखा गया है। इसमें सैकड़ों पिस्टल का अर्ध निर्मित स्ट्रक्चर शामिल है।

Share This Article