Ranchi : भाभी के साथ दिल्ली में देवर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिठोरिया की एक विवाहिता ने अपने देवर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके देवर ने उसे घुमाने के बहाने पटना और दिल्ली ले गया। दिल्ली में एक किराए के मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद कोलकाता ले गया और वहां से रांची रेलवे स्टेशन में लाकर छोड़ दिया। धमकी दी कि अगर वह किसी को बतायी तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा।

तब पीड़िता अरगोड़ा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ranchi : भाभी के साथ दिल्ली में देवर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

क्या है मामला

पीड़िता का आरोप है कि उसके घर अक्सर आना जाना करता था। वह पिठोरिया में रहता है, जबकि पीड़िता अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहती है।

28 मार्च को उसने दिन के तीन बजे फोन कर हरमू कार्तिक उरांव चौक के पास मिलने के लिए बुलाया। टैक्सी बुक कर उसने कहा कि चलो मेन रोड घुमा कर लाता हूं।

पीड़िता उसपर विश्वास कर उसके साथ टैक्सी से घूमने निकल गई। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसने कार से उसे उतार बस में बैठा दिया और लेकर पटना चला गया।

पटना से वह उसे लेकर ट्रेन से दिल्ली आ गया। दिल्ली में उसने एक किराए का मकान लिया। वहां उसे दो दिनों तक रखा।

वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उसे दिल्ली से ट्रेन से लेकर कोलकाता आ गया।

वहां भी होटल में रखकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता आरोपित को घर पहुंचाने की जिद करने लगी तो, चार अप्रैल को उसे लेकर ट्रेन से रांची पहुंचाया।

Share This Article