Latest Newsझारखंडहजारीबाग में युवती के साथ पहले प्रेमी ने किया रेप, आरोपी के...

हजारीबाग में युवती के साथ पहले प्रेमी ने किया रेप, आरोपी के दोस्त ने भी जबरन शारीरिक संबंध बनाया, बाद में तालाब में धकेला, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: जिले में एक प्रेमी का हैवान चेहरा देखकर हर कोई अचंभित है। प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद अपने ही दोस्त के साथ मिलकर उसे तालाब में धकलेकर उसकी हत्या कर दी। मामला जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी मुहल्ला की एक युवती को उसी मोहल्ले का रहने वाला उसका प्रेमी विमल कुमार ने अपने दोस्त लाल प्रताप अनोखा उर्फ राजा के साथ मिलकर मुहल्ले के पकाही तालाब ले गया।

जहां प्रेमी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर तालाब में धकेल कर मार डाला। जब युवती को उसका प्रेमी अपने दोस्त के साथ मिलकर गांधी मैदान से बहला फुसलाकर पकाही तालाब ले जा रहे थे तब मृतका की छोटी बहन ने उसे देखा था।

वह घर पर सारी बातें अपने माता-पिता से बताई थी। लेकिन घर वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और पुलिस को सूचना नहीं दी अगर तत्काल पुलिस को सूचना दी होती तो शायद युवती की जान बच जाती।

थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि मृतका की माता ने बेटी के दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप उसी मोहल्ले के उक्त दो युवाओं पर लगाया है।

इस संबंध में कोर्रा थाना मे कांड संख्या 96/22 दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी विमल कुमार ने जुर्म स्वीकार किया

पुलिस के सामने मुख्य आरोपी विमल कुमार ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतका घर में दाई का काम करती थी। वही विमल ड्राइवर का है। शुक्रवार को शाम के अंधेरे मे गांधी मैदान में दोनों मिले।

उस समय विमल और उसका दोस्त नशे में था। युवती से किनारे चलने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई।

इसी बीच विमल के दोस्त लाल प्रताप अनोखा उर्फ राजा चाकू दिखाकर युवती को पकाही तालाब की ओर ले जाने का प्रयास करने लगा।

लेकिन युवती ने विरोध कर दिया। तब दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर देवांगना चौक होते हुए पकाही तालाब की ओर ले गए। जिसे युवती की छोटी बहन ने देख लिया था।

पहले विमल ने शारीरिक संबंध बनाया, बाद में उसके दोस्त ने रेप किया

विमल ने पुलिस को बताया कि पकाही तालाब के पूर्वी भाग की मेढ़ पर युवती के साथ मुख्य आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद लाल प्रताप अनोखा उर्फ राजा शारीरिक संबंध के लिए दबाव देने लगा। तब विमल के साथ युवती की नोकझोंक हुई। हाथापाई तक होने लगी।

इसी दौरान युवती तालाब के मेढ़ से पानी में औंधे मुंह जा गिरी और दलदल में फंस गई। विमल ने उसे निकालने का प्रयास किया।

इस दौरान वह भी दलदल में फंस गया था लेकिन सफलता नहीं मिली और युवती ने दम तोड़ दिया।

बहरहाल, पूरे मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दूसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...