रांची में EID को लेकर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन मई को पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जाना है।

पर्व के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसे लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को बताया कि ईद के त्योहार को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

खासकर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

ईद को लेकर शहर और आसपास के इलाकों के धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

साथ ही पर्व को लेकर रांची पुलिस ने एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया है। जहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया है।

पर्व को लेकर सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं । सुरक्षा को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स जिला पुलिस बल को लगाया गया है।

Share This Article