दुमका सड़क दुर्घटना में घायल दो की इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: अज्ञात वाहन की चपेट में आये दो साइकिल सवार की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक मसलिया थाना क्षेत्र के बातूडीह जय कुमार मुर्मू(18) एवं सुमन मराण्डी(13) है।

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर-साहिबगंज रिंग रोड में मसलिया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड में बीते गुरुवार को पुलिस गंभीर अवस्था में दो साइकिल सवार को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी

मामले में थाना प्रभारी ईश्वर मरांडी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़े थे।

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी।

Share This Article