गिरिडीह में होमगार्ड जवान पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील सिंह पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया।

बताया गया कि हमलावर ने तेज चाकू से जवान के उसके गर्दन पर वार किया । इससे सुनील सिंह घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सुनील सिंह की गर्दन पर चाकू से वार किया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होमगार्ड जवान सुनील सिंह सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान पचंबा थाना क्षेत्र के बिहारी हाड़ी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

उसने सुनील सिंह की गर्दन पर चाकू से वार किया। इससे वे जख्मी हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे और आरोपित बिहारी हाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article