झारखंड : डरा धमकाकर दुष्कर्म की कोशिश, इज्ज़त बचा कर भाग रही लड़की पर तान दी पिस्तौल, मामला दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: एघारा पंचायत के फलेंदा गांव की एक युवती ने बिहार के सलैया थाना क्षेत्र के सरदाना गांव निवासी युगेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव पर पिस्तौल के नोक पर डरा धमकाकर अश्लील बात करने व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

युवती ने मामले से संबंधित एसपी को आवेदन दिया था।

एसपी के निर्देश बाद प्रतापपुर थाना में युगेश्वर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह जानवरों को पानी पिला रही थी।

इसी दौरान आरोपी अशोक यादव वहां बाइक से आया और अश्लील बातें करते हुए हाथ और बांह पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मैं हो-हल्ला कर भागने लगी।

तभी वह दौड़कर मेरे पास आया और पिस्तौल तान कर बोला कि रुको नहीं तो गोली मार दूंगा।

हो हल्ला सुनकर गांव वाले जमा हो गए।

बाद में परिवार वाले ग्रामीणों को लेकर जब आरोपी के घर समझाने बुझाने गये तो किशुन यादव, विशेश्वर यादव तथा युगेश्वर यादव तथा घर की महिलाओं ने गाली गलौज की।

लाठी डंडे से जान से मारने की धमकी दी।

आवेदन के आलोक में प्रतापपुर थाना में कांड संख्या 24/21 के तहत मामला दर्ज कर धारा 376, 354, 354बी, 511, 34, 506,504 तथा आर्म्स एक्ट 27ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article