झारखंड : मोबाइल से बात करने को किया मना तो कर ली आत्महत्या, ब्यूटी पार्लर में करती थी काम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: थाना क्षेत्र के फरटिया गांव में युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या की। मृतक सदर थाना क्षेत्र के फरठिया गांव निवासी रमेश राम की पुत्री खुशबू कुमारी 19 वर्ष है।

घटना के संबंध में बताया कि शुक्रवार की देर शाम फरटिया के रमेश राम की पुत्री खुशबू कुमारी 20 वर्ष गढ़वा ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

 काम करने के बाद वह घर आई हुई थी। वह अपने मोबाइल से किसी से बातचीत कर रही थी।

उसके पिता ने मोबाइल से बात करने को मना किया।

जिसके बाद उसके परिजन खेती और टहलने निकल गए। जब वे लोग टहलकर घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था।

पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है

आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो मृतक के पिता ने दरवाजे को तोड़ा। तो देखा कि उसकी बेटी एक रस्सी से झूल रही थी।

जब तक कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 इस संबंध मेंं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article