Homeक्राइमझारखंड में यहां अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, संचालक,...

झारखंड में यहां अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, संचालक, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग : जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के सियारी के पास एक चार मंजिला अपार्टमेंट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग पुलिस ने इस सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने छापामारी कर उक्त स्थान से सेक्स रैकेट (Sex Racket) के संचालक, एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।

झारखंड में यहां अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, संचालक, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

वहीं, दो अन्य महिलाओं को सुधार गृह भेजा गया है। गिरफ्तार युवक का नाम अवधेश कुमार यादव है।

वह चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। जबकि, गिरफ्तार की गयी युवती गिरिडीह की रहनेवाली बतायी जा रही है।

जगह बदल-बदलकर करते थे जिस्मफरोशी का धंधा

पुलिस ने बताया कि गिरोह के ये लोग हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में जगह बदल-बदलकर जिस्मफरोशी का धंधा किया करते थे।

झारखंड में यहां अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, संचालक, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

इसके लिए कोलकाता और आसनसोल से लड़कियों को हजारीबाग बुलाया जाता था और उन्हें जिस्मफरोशी के काम में लगा दिया जाता था।

बहला-फुसलाकर जबरन करवा रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्रा थाना अंतर्गत सियारी के पास चार मंजिला अपार्टमेंट में कुछ महिला और पुरुष मिलकर कोलकाता और आसनसोल से लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहे हैं।

झारखंड में यहां अपार्टमेंट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, संचालक, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

पुलिस ने टीम बनायी और छापामारी की। छापामारी के दौरान दो अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल हो गये।

हालांकि पुलिस ने उन दोनों युवकों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...