गिरिडीह में मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को मवेशियों से भरा वाहन जब्त करने के साथ तीन आरोपितों को भी दबोचा है।

तीनों आरोपित मवेशियों से लोड ट्रक को मधुपूर ले जा रहे थे।

देवरी पुलिस के अनुसार जब्त ट्रक से 19 गाय के साथ 3 भैंस और छह बछड़े बरामद हुए।

इस दौरान देवरी थाना प्रभारी संतोष मंडल ने ट्रक चालक से मवेशियों के साथ कागजात मांगे लेकिन कागजात होने की बात से चालक ने इंकार कर दिया, जबकि ट्रक में उपचालक के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था।

पूछताछ में इस व्यक्ति ने खुद को मवेशियों को मालिक बताया लेकिन कागजात उसके पास भी मौजूद नहीं थे।

लिहाजा, पुलिस तीनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Share This Article