पहली बार झारखंड में देखिए कैट शो, 110 बिल्लियों ने लिया भाग, यहां फूड स्टॉल भी…

इसमें लगभग 110 बिल्लियां शामिल हुईं। इसमें पर्शियन, साइबेरियन, हिमालयन, इंडियन और मैंकून सहित अन्य ब्रीड की कैट को शामिल किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में पहली बार मानगो स्थित होटल सीनेट में फ्लाइंग वर्ल्ड संस्था (Flying World Institute) की ओर से दो दिवसीय कैट शो (Two Day Cat Show) का आयोजन किया गया।

इसमें लगभग 110 बिल्लियां (Cat) शामिल हुईं। इसमें पर्शियन, साइबेरियन, हिमालयन, इंडियन और मैंकून सहित अन्य ब्रीड की कैट को शामिल किया गया है।

नि:शुल्क वैक्सीनेशन व ग्रूमिंग

ऑर्गेनाइजर आसिफ (Organizer Asif) ने बताया कि इस Show को देखने वाले लोगों के लिए फूड स्टॉल भी लगाए गए। शनिवार को पहले दिन यहां आईं सभी बिल्लियों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन व ग्रूमिंग हुआ। मौके पर वेटरनरी डॉक्टर सतीश ने बताया कि इन बिल्लियों को कैसे रखना है। रविवार कोएक शो का आयोजन हुआ।

इसमें बिल्लियों की बॉडी साइज, हेड साइज, ब्यूटीफिकेशन, ब्रीड स्टैंडर्ड, हेल्थ, हाइजीन के अलावा एक्टिविटी के दम पर भोपाल से जज के रूप में आयी सुलेखा शेख द्वारा जज किया गया। जीतने वाले को कैश प्राइज के साथ ट्रॉफी व एक साल तक फ्लाइंग वर्ल्ड (Flying World) के द्वारा नि:शुल्क फूड दिया गया।

Share This Article