हुसैनाबाद के MLA कमलेश सिंह को मिली X कैटेगरी की सिक्योरिटी, टीम ने…

बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीआरपीएफ की एक टीम शनिवार को पलामू पहुंची और कमलेश सिंह के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर हुसैनाबाद से विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) को CRPF की सुरक्षा मिली है। उन्हें X कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और CRPF  की एक टीम शनिवार को पलामू पहुंची और कमलेश सिंह के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। टीम ने पलामू पुलिस (Palamu police) के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसके बाद उन्हें X कैटिगिरी की सुरक्षा प्रदान की गई।

हेमंत सरकार से वापस लिया है समर्थन

विदित है कि कमलेश सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कुछ दिनों पहले कमलेश सिंह ने झारखंड की हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। कमलेश सिंह ने कहा कि वे धन्यवाद देते हैं केंद्रीय गृह मंत्री और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) को, जिन्होंने सुरक्षा दिलवाई है।

Share This Article