झारखंड में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ा, रांची समेत विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट …

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : नए साल की शुरुआत के साथ ही Jharkhand में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने प्रदेश के लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी Ranchi में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। रांची में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं गुमला में 6.1 डिग्री, जमशेदपुर में 10.4 डिग्री और मेदिनीनगर में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

आने वाले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। कनकनी वाली ठंड से राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है।

वहीं रांची का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share This Article