झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, आसमान में छाएं रहेंगे बादल, 15 जनवरी के बाद फिर गिरेगा तापमान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में कड़ाके की ठंड (Cold) का असर जारी है। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि रविवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा (Fog) छा सकता है।

इसके अलावा, 14 जनवरी तक दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।

15 जनवरी के बाद फिर गिरेगा तापमान

15 जनवरी के बाद मौसम (Weather) साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान (Temperature) फिर से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

राजधानी Ranchi में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

गुमला सबसे अधिक ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा। गुमला (Gumla) में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम है।

वहीं, सरायकेला 27.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। राज्य में पड़ रही इस कड़ाके की ठंड का कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है।

वहां से आने वाली ठंडी हवाएं झारखंड के निवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।

Share This Article