पूरे झारखंड को झुलसा रही जेठ की तीखी तपिश, हीट वेव ने ली 5 लोगों की जान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Heat Wave in Jharkhand : पूरे झारखंड (Jharkhand) को जेठ का महीना झुलसा रहा है। राज्य के लगभग 75% जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,  बुधवार को राज्य में हाल यह रहा कि Ranchi समेत 18 जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 5 लोगों की लू से मौत (Death) हो गई। इनमें दो की जान गढ़वा (Gadwa) के अलग-अलग इलाकों में, जबकि रांची के बुंडू (Bundu) में एक वृद्ध की मौत हो गई।

जमशेदपुर (Jamshedpur) और आदित्यपुर (Aadityapur) में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सबसे गर्म रहा गढ़वा जिला

गढ़वा सबसे गर्म रहा। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। पलामू में भी तापमान 47.7 डिग्री रहा। रांची भी 42.2 डिग्री तापमान के साथ इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी गर्मी का तीखापन जारी है।

अभी और 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग की ओर से पलामू, गढ़वा और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन हीट वेव का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

गुरुवार और शुक्रवार को संताल और कोल्हान के अलावा रांची में धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं वज्रपात की चेतावनी दी है।

इससे अधिकतम पारा 2-3 डिग्री कम होने के आसार हैं।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं अगले दो दिन के दौरान संताल और राज्य के दक्षिणी भाग में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article