जयराम को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति ने गिरिडीह से बनाया लोस कैंडिडेट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Loksabha Seat : झारखंड में हर लोकसभा सीट पर अब धीरे-धीरे मुकाबला रोचक होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंडी भाषा (Jharkhandi Language) खतियानी संघर्ष समिति ने गिरिडीह लोकसभा सीट (Giridih Lok Sabha Seat) से जयराम महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

JBKSS के केंद्रीय महासचिव फरजान खान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

गिरिडीह सीट पर रोमांचक हो गया है मुकाबला

जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा बहुत पहले कर दी थी। शुक्रवार को पार्टी ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की।

जयराम के गिरिडीह लोकसभा सीट से उतरने पर मुकाबला रोमांचक हो गया है। इस सीट से NDA के प्रत्याशी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हैं।

वहीं JMM ने टुंडी विधायक मथुरा महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। जयराम ने अब Giridih का मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।

Share This Article