झारखंड की धरती, संस्कृति और खेल प्रतिभा की सराहना, राज्यपाल से मिला रक्षा महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delegation From the Defence College met the Governor: रांची स्थित Lok Bhavan में सोमवार को झारखंड के राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने झारखंड को “वीरों की धरती” बताते हुए कहा कि यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से भरपूर है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का जनजातीय समाज प्रकृति से गहरा जुड़ाव रखता है, जिसकी झलक यहां के पर्व-त्योहारों और जीवनशैली में साफ दिखाई देती है।

सरल और मेहनती लोगों की पहचान

संवाद के दौरान Governor ने कहा कि झारखंड के लोग सरल स्वभाव के, मेहनती, साहसी और अतिथि-सत्कार में आगे रहते हैं। यही गुण राज्य की असली पहचान हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यहां की विविध संस्कृति और परंपराएं देश को एकता का संदेश देती हैं।

17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की भागीदारी

प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख Major General Hartej Singh Bajaj ने बताया कि इस दल में कुल 17 सदस्य शामिल हैं। इनमें इथियोपिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ब्राजील और जापान के पांच विदेशी सदस्य भी मौजूद हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में खेलों की संभावनाओं की तारीफ की और खासकर हॉकी और तीरंदाजी में राज्य की उपलब्धियों का जिक्र किया।

खेलों में झारखंड की मजबूत पहचान

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में खेलों के प्रति विशेष रुचि है। हॉकी, तीरंदाजी और Football जैसे खेलों में राज्य लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है।

शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

संवाद के अंत में उच्च शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि इन क्षेत्रों में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

पर्यटन संभावनाओं पर भी दिया जोर

राज्यपाल ने झारखंड की पर्यटन संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के झील, झरने और प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से समय मिलने पर इन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह किया।

लोक भवन उद्यान अब आम लोगों के लिए खुला

इस मौके पर राज्यपाल ने यह भी बताया कि रांची स्थित लोक भवन का उद्यान अब आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। यहां गुलाब की 100 से अधिक प्रजातियां उपलब्ध हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।

संवाद के बाद प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन परिसर स्थित उद्यान का भ्रमण किया और झारखंड की सुंदरता (Beauty of Jharkhand) को करीब से देखा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।