HomeझारखंडBJP ने हजारीबाग के अपने सांसद जयंत सिन्हा को दिया नोटिस, जानिए...

BJP ने हजारीबाग के अपने सांसद जयंत सिन्हा को दिया नोटिस, जानिए मामला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Notice to Jayant Sinha: हजारीबाग (Hazaribagh) के अपने सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘कारण बताओ’ नोटिस (Notice) भेजा है।

बता दें कि बीते दिनों पार्टी ने जयंत सिन्हा का टिकट काटकर मनीष जयसवाल (Manish Jaiswal) को हजारीबाग से अपना प्रत्याशी (Candidate) बनाया था।

भाजपा ने जब से हजारीबाग से मनीष जयसवाल के नाम का ऐलान किया, तब से जयंत सिन्हा ने पार्टी के चुनाव प्रचार (Election Campaign)और बाकी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए।

इसी कारण भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

मताधिकार का भी नहीं किया प्रयोग

BJP के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू (Aaditya Sahu) ने नोटिस में कहा कि जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप (जयंत) संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा।

आपके आचरण के कारण पार्टी की छवि खराब हुई है।

पार्टी ने जयंत सिन्हा से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। भविष्य की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर साहू ने कहा कि यह जयंत सिन्हा के जवाब पर निर्भर करेगा।

साल 2014 की ‘मोदी लहर’ में जयंत हजारीबाग से लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election) जीतकर संसद पहुंचे।

2019 में हुए लोकसभा चुनावों में जयंत ने एक बार फिर से जीत दर्ज की।

इस दौरान वो भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री और राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे।

2024 के चुनावों में भाजपा ने हजारीबाग से उनका टिकट काट दिया। इस मामले पर पार्टी के नोटिस को लेकर जयंत सिन्हा की तरफ से अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...