झामुमो ने कई नेता को पार्टी से किया निष्कासित, जानें क्या है इसकी वजह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पार्टी के केंद्रीय सदस्य संतोष नायक, मनोज राणा, कैलाश सिंह, दिनेश पाण्डेय, जगदीश यादव, रवीन्द्र सिंह, घनेश्वर गंझू, संगीता पाठक और पंकज मिश्रा को पार्टी के दायित्व से पदमुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।

इसके अलावा चतरा जिला समिति द्वारा पूर्व में निष्कासित राजकिशोर कमल, प्रकाश राम पासवान और राजेश कुशवाहा के जिला समिति द्वारा निष्कासन को अनुमोदित किया है।

यह जानकारी गुरुवार को झामुमो महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों में पार्टी के विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन के मौखिक वार्तालाप एवं चतरा जिला समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन नेताओं ने एक कार्यक्रम में मंत्री के विरुद्ध निजी स्वार्थ में अमर्यादित नारेबाजी की थी।

यह नारेबाजी संगठन की मर्यादा को धूमिल करता है। पार्टी संविधान के विरोध में किया गया कार्य है।

तथा उक्त व्यक्तियों के अनुशासनहीनता को प्रमाणित करता है। इसलिए इन नेताओं को आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

Share This Article