गांडेय से JMM विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM MLA Sarfaraz Ahmed Resignation: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. सरफराज अहमद (Dr. Sarfaraz Ahmed) ने इस्तीफा (Resign) दे दिया है।

उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। उनके इस्तीफे के बाद झारखंड विधानसभा में 31 दिसंबर से पद रिक्त हो गया है।

विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने वर्ष 2019 में Congress पार्टी छोड़ JMM में शामिल हुए थे। डॉ. अहमद को साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय से टिकट नहीं दिया गया था।

वे इस बात से नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने Congress से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

गांडेय विधायक ने किन कारणों से इस्तीफा (Resign) दिया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है, लेकिन नया साल शुरू होते ही इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम से नए राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है

Share This Article