JMM ने निशिकांत के ट्वीट पर उठाया सवाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने खनन, उद्योग सचिव पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी लीक होने पर सवाल उठाया है।

भाजपा के शासनकाल में मनरेगा घोटाला हुआ ,पूजा सिंघल आरोपित

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर यह जानकारी पहले क्यों दी। यह घोर आपत्तिजनक है। इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आईएएस पूजा सिंघल पहले की सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।उन्होंने मनरेगा घोटाले के मामले में आज हो रही प्रवर्तन निदेशालय, ईडी की देशभर के 20 ठिकानों पर छापेमारी का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के शासनकाल में मनरेगा घोटाला हुआ है। इसमें पूजा सिंघल आरोपित हैं। झामुमो तमाम घटनाक्रमों पर पैनी नजर रख रहा है।

Share This Article