जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर विधानसभा के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन, छात्रों के आंदोलन पर शुरू हुई सियासत

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा के बाहर BJP विधायकों ने प्रदर्शन किया। बाबूलाल मरांडी ने छात्रों का समर्थन किया, जबकि सरकार ने बातचीत से समाधान और अधिकांश मांगें स्वीकार करने का दावा किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा में जेपीएससी और जेएसएससी विवाद को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इस मुद्दे पर सदन के बाहर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया कि आंदोलन कर रहे छात्रों का किसी राजनीतिक दल विशेष से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छात्रों की जायज मांगों का समर्थन कर रही है और भविष्य में भी उनके हक के लिए खड़ी रहेगी।

दूसरी तरफ, सरकार की ओर से कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रशासन और सरकार लगातार छात्रों के संपर्क में हैं। सरकार ने अभ्यर्थियों की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया है और बातचीत के दरवाजे अब भी खुले हुए हैं।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन में घुसपैठ कर राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी भरोसा जताया कि सरकार पूरी तरह छात्रों के पक्ष में है और बातचीत के जरिए ही इस मुद्दे का सर्वमान्य समाधान निकाला जाएगा।

इस बीच जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिनभर छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और पुलिस ने भी संयम दिखाया, तो फिर अचानक अंधेरा होते ही किसके आदेश पर लाठीचार्ज किया गया? जयराम ने पुलिस की इस कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।