कुदरत की गोद में बसा केलाघाघ, सावन में दिख रहा अद्भुत प्राकृतिक नजारा

सावन की बारिश ने सिमडेगा के केलाघाघ की खूबसूरती बढ़ा दी है। पहाड़, झरने, डैम और हरियाली का अद्भुत संगम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : सावन की बारिश के साथ ही सिमडेगा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ का नजारा पूरी तरह बदल गया है। चारों ओर फैली हरियाली, बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़ और डैम से छलकते पानी के बीच गिरता झरना यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बारिश के बाद केलाघाघ की वादियां किसी खूबसूरत तस्वीर की तरह नजर आ रही हैं।

पहाड़ों के बीच डैम और झरने का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दूर-दराज से लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं और प्रकृति की हसीन वादियों के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं। झरने की कल-कल आवाज, ठंडी हवाएं और चारों ओर हरियाली का नजारा लोगों को रोमांचित कर रहा है।

सावन में केलाघाघ की खूबसूरती देखने के लिए पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां आने वाले लोग प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए सावन का यह मौसम केलाघाघ को घूमने के लिए खास बना रहा है। पहाड़, पानी और हरियाली का अनोखा संगम इसे झारखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक खास पहचान देता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।