केरल: एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरल के त्रिशूर जिले के कोडुंगल्लूर में रविवार को एक घर में पिता, मां और 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए।

मृतकों की पहचान कदमपरंबथ अशरफ (41), उनकी पत्नी अबीरा (35) और उनके दो बच्चों फातिमा (14) और अनोइंसा (7) के रूप में हुई है।

इस घटना का पता तब चला जब दोपहर के बाद भी परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। पता चला कि घर अंदर से बंद था और खिड़की के शीशे टेप से चिपकाए गए थे।

पुलिस को सूचना दी गई और घर का ताला तोड़ने पर चारों मृत पाए गए।

कोडुंगल्लूर पुलिस के सूत्रों ने कहा कि जिस कमरे में चारों मृत पाए गए, वहां कार्बन मोनोऑक्साइड की गंध आ रही थी।

कोडुंगल्लूर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था और कई लोगों पर उसका पैसा बकाया था।

कोडुंगल्लूर के एक सामाजिक कार्यकर्ता एम. मणिकांतन ने आईएएनएस को बताया, यह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने संकट के बारे में किसी को नहीं बताया।

लोग समाज से अलग-थलग हो रहे हैं और अपनी मुश्किलों को हल किए बिना इस तरह के कदम उठा रहे हैं।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसी ने अशरफ और परिवार को धमकी दी थी या यह आत्महत्या का मामला है।

Share This Article