
रांची : खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप सोमवार को मॉडल स्कूल, बड़ाम में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है, और साइकिल जैसी सुविधाएं हमारे बच्चों, विशेषकर बेटियों के लिए विद्यालय तक पहुंच को और आसान बनाती हैं।
इससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगी।उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप निरंतर आगे बढ़ें, खूब पढ़ें और अपने परिवार, समाज तथा राज्य का नाम रोशन करें।


