झारखंड : मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर बन रहीं यहां महिलाएं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के मुरहू प्रखण्ड की महिला किसान मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर लाभान्वित हो रही हैं।

मुरहू प्रखण्ड में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चार सौ सखी मण्डल की दीदियों को 16,000 आयस्टर मशरुम बैग्स उपलब्ध कराए गए।

साथ ही महिलाओं को निरंतर प्रशिक्षण व अन्य सहयोग दिए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि मशरूम की खेती अपनाने के बाद उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है।

बच्चों की पढ़ाई व रहन-सहन में काफी बदलाव आया है और आजीविका में वृद्धि हो रही है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मशरूम की खेती काफी लाभदायक साबित हो रही है।

एसएचजी समूह से जुड़कर महिलाएं मशरूम की खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। मशरूम एक उच्च उपज और तेजी से बढ़ने वाली फसल है और पोटेशियम, लौह, प्रोटीन इत्यादि का बड़ा स्रोत है।

उपलब्ध संसाधनों, विपणन अवसर इत्यादि की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पलाश ब्रांड के तहत इसकी पैकेजिंग करने की योजना है

Share This Article